UGC NET Result: इस तिथि तक जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट….
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NET) द्वारा जल्द ही जो परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार होगा ख़त्म। NET द्वारा जेआरएफ और लेक्चरशिप के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2020 और जून 2021 सेशन की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

Read More:-सुप्रीम कोर्ट ने NEET मामले में हस्तक्षेप करने से मना किया….
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट की घोषणा कल 10 फरवरी 2022 तक कर सकता है। लेकिन, एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा परिणामों को जारी करने की तिथि की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है, ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर समय-समय पर देखते रहें।
बता दें कि NET द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 सेशन की परीक्षाओं का आयोजन महामारी के चलते देरी से किया गया था। और एजेंसी ने दोनो ही सेशन की परीक्षाओं का आयोजन तीन चरणों में 20 नवंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक किया था।
Read More:-नए किस्म के जीव की हुई खोज, वैज्ञानिकों ने लगाया पता…
NET द्वारा ऐसे सभी उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा, जिन्हें परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार यूजीसी नेट सर्टिफिकेट के माध्यम से अपने सम्बन्धित विषय में विभिन्न जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) या लेक्चरशिप की विश्वविद्यालयों या अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में रिक्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

