June 24, 2026

ऐपल का नया किफायती फोन iPhone SE 3, लीक हुई ये खास जानकारियां…

0
navbharat-times

 डेस्क रिपोर्टर || 8 मार्च को अपना लॉन्च इवेंट पेश करने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन फोन iPhone SE 3 या iPhone SE 2022 को पेश किया जा सकता है. आईफोन SE, ऐपल का सबसे किफायती स्मार्टफोन लाइनअप का हिस्सा है जो मॉडेस्ट फीचर्स के साथ आता है. अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुए ऐपल M1 Pro और M1 Max से लैस MackBook Pro के बाद ये इवेंट ऐपल पहला बड़ा इवेंट है. लेटेस्ट डेवलपमेंट ऐपल इन्साइडर और ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गुरमन के ज़रिए मिली है. इसी इन्साइडर ने पहले रिपोर्ट दी थी कि 2022, ऐपल के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग ईयर होगा, जहां कई लॉन्च देखने को मिल सकते हैं.


join whatsapp


iPhone SE 2022 या iPhone SE 3 के अलावा, नई रिपोर्ट का दावा है कि ऐपल मार्च में अपग्रेडेड आईपैड एयर पेश कर सकता है. हम Apple द्वारा डिज़ाइन किए गए चिपसेट के साथ अपडेट किए गए Mac की शुरुआत भी देख सकते हैं.


READ MORE : वैलेंटाइन डे के अवसर पर, ISRO लॉन्च करेगा ‘निगरानी सैटेलाइट’ EOS-4….

ये हो सकती है 2023 की प्लानिंग

इवेंट में iPhones, Apple Watch, Apple TV, Apple Macs और iPads के लिए अपने नए सॉफ़्टवेयर की पेशकश करती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्चुअल रियलिटी कंटेंट के लिए Apple का बहुप्रतीक्षित रियलिटी हेडसेट संभवत: 2023 में जारी किया जाएगा, न कि इस साल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *