April 19, 2026

फोटोग्राफ़ी एक्सहिबिशन: श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्र हुए फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में शामिल, छात्रों ने दिखाई अलग-अलग रचनात्मकता…

0
WhatsApp Image 2022-11-11 at 2.06.10 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कला संकाय विभाग एवं सामाजिक विज्ञान संकाय विभाग द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी (फोटोग्राफ़ी एक्सहिबिशन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस के सिंह, कुलसचिव श्री एम. के. सिंह ने फीता कट कर किया।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से डॉ. अजय गुप्ता TEQIP-III परियोजना में हुए शामिल…

प्रति कुलाधिपति ने छायाचित्र प्रदर्शनी (फोटोग्राफ़ी एक्सहिबिशन) की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों एवं शिक्षकों में नई ऊर्जा का उत्पाद करते हैं साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने का प्रयास है। यह सभी के लिए बहुत अच्छा मौका है जिसमें विश्वविद्यालय परिवार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी रचनाशीलता के भाव को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. एस के सिंह ने कहा कि एक चित्र हजार शब्दों के बराबर अपनी अहमियत रखता है। इसलिए इस विधा में सभी को अपनी रचनाशीलता को ऐसे प्लेटफार्म के माध्यम से निखरते रहना हैं। वहीं कुलसचिव ने इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि आज लोगों के हाथों में कैमरा है लेकिन उसका सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में लगे हुए छायाचित्र से पता चल रहा है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से डॉ. अजय गुप्ता TEQIP-III परियोजना में हुए शामिल…

कला संकाय अधिष्ठाता डॉ. मनीष वर्मा, सामाजिक विज्ञान संकाय अधिष्ठाता (प्रभारी) डॉ. अवधेश्वरी भगत एवं डॉ. नरेश गौतम के सफल संयोजन में यह प्रदर्शनी हुआ जिसमें समस्त छात्र छात्राएँ एवं शिक्षकगण शामिल हुए।

Read More:-DRDO में काम करने का सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन…


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *