श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से डॉ. अजय गुप्ता TEQIP-III परियोजना में हुए शामिल…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट अंतर्गत संचालित श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से डॉ. अजय गुप्ता प्रधान अन्वेषक, इग्नू नई दिल्ली से डॉ. संजय अग्रवाल सह-प्रधान अन्वेषक और यूटीडी-सीएसवीटीयू भिलाई से डॉ. हरीश घृतलाहरे सह-प्रधान अन्वेषक के तौर पर एक सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजना (TEQIP-III) पर कार्य करते हैं और हाल ही में गैर-नवीकरणीय स्रोतों पर टीईक्यूआईपी परियोजना पूरी की है। उन्होंने दो वर्ष पहले 3,00,000 रुपये (तीन लाख रुपये मात्र) की परियोजना प्राप्त की थी और सीएसवीटीयू, भिलाई से 19 अप्रैल, 2022 को पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त किया हैं।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति ने एमबीए के छात्रों को किया प्रोत्साहित, कहा की आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग एक्टिविटी भी जीवन में सफलता के लिए जरूरी…
गौरतलब हैं की (TEQIP-III) तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त भारत सरकार की एक परियोजना है। परियोजना भारत के तकनीकी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए कार्यान्वित की गई थी। टीईक्यूआईपी III अप्रैल 2017 में शुरू किया गया था जिससे संबंधित तकनीकी विश्वविद्यालयों (एटीयू) को शामिल करने और ट्विनिंग व्यवस्था से परियोजना संस्थानों की नीति, अकादमिक और प्रबंधन प्रथाओं में क्षमता निर्माण और सुधार सुनिश्चित होता है।
Read More:-NTPC में 800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तीयां, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्रों को बताया शिक्षा,आत्मविश्वास और टीम भावना है आपकी सफलता की कुंजी…

