SRU प्री दीपावली सेलिब्रेशन: छात्र-छात्राओ ने दिखाई अपनी खूबियाँ, विश्वविद्यालय में दीपावली के पहले ही दीपावली माहौल…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 18 और 19 अक्टूबर को दो दिवसीय डिपार्टमेंट ऑफ इंटीरियर एन्ड फैशन डिजाइन में प्री दीपावली सेलिब्रेशन (Pre-Diwali Celebrations) का आयोजन किया गया। प्री दीपावली सेलिब्रेशन के इस अवसर पर छात्रों ने एक्सहिबिशन में अपने हाथों से बनी अलग- अलग वस्तुओं से सभी का मनमोह लिया। जिसमें कला और शिल्प प्रदर्शनी (Arts and Crafts Exhibition) लगाई गई। प्रदर्शनी में लाइट, लैम्प्स गिफ्ट्स, ज्वेलरी, होमडेकॉर, अपैरल, हैंडमेड क्राफ्ट्स आदि वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार फिजिकल एजुकेशन नया रायपुर की टीम ने 2.0 से मारी बाज़ी…
प्री दीपावली सेलिब्रेशन में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर हर्ष गौतम, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह के साथ विश्वविद्यालय के सभी छात्र और स्टॉफ शामिल हुए। उन्होंने एक्सहिबिशन में लगाए गए तमाम वस्तुओं को देखा और डिपार्टमेंट ऑफ इंटीरियर एन्ड फैशन डिजाइन के छात्रों के साथ-साथ स्टाफ की भी खूब तारीफ की और उनके द्वारा लगाए गए शानदार एक्सहिबिशन की सरहाना की।

छात्रों ने प्री दीपावली सेलिब्रेशन में काफी उत्साह दिखाया और दीपावली को लेकर खुशियाँ बाटने का काम किया, सभी के बीच दीपावली के पूर्व ही दीपावली वाला माहौल बन गया। बता दें की प्री दीपावली सेलिब्रेशन में आयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर प्राची चंद्राकर, संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर राज प्रियंका और आयोजन सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर रिशु सिंह रही।
Read More:-एसआरयू में “इनफ्लिबनेट सर्विसेज टू ऐकडेमिक कम्युनिटी” पर एक दिवसीय कार्यशाला, पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति हुए शामिल…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ को सफल प्री दीपावली सेलिब्रेशन के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही दीपावली की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की…

Read More:-Women’s Cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बनायीं एशिया कप के फाइनल में जगह, 7वीं बार खिताब पर कब्जे की कोशिश…
