April 21, 2026

भीषण बारिश का असर सब्जियों पर, धनिया और पालक  200 रुपये प्रति किलो…

0
Vikral-News-2

राजधानी |  प्रदेश  में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और कई जिलों में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है. प्रदेश के बीजापुर के साथ सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, रायपुर और बलौदाबाजार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में सब्जियों की आवक जमकर प्रभावित हो रही है. जिसके चलते राजधानी समेत कई जिलों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं.

resistration open 2022-23

रायपुर में धनिया और पालक के दाम 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं. प्रदेश में हो रही भीषण बारिश का असर सब्जियों पर पड़ा है. कई जगहों से सब्जियों की  आवक बिल्कुल बंद हो गई है. वहीं बारिश के चलते कई जगहों से आवक कम हो गई है. इस कारण सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं.


Read More :- SRI : नाइटेगंल हाँस्टल कुम्हारी में छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी का त्यौहार…


सब्जियों के भाव

 धनिया  –180-200 रुपये प्रति किलो
पालक  –200 रुपये प्रति किलो
गोभी  –70 से 80 रुपये प्रति किलो
टमाटर  –30 से 40 रुपये प्रति किलो
बैंगन  –40 से 50 रुपये प्रति किलो,
करेला  –60 से 80 रुपये प्रति किलो
पत्तागोभी  –40 से 50 रुपये प्रति किलो
हरीमिर्च  –60 रुपये प्रति किलो
शिमलामिर्च  – 80 रुपये प्रति किलो
मुनगा  – 100 से 120 रुपये किलो
गाजर  – 50 रुपये प्रति किलो
बरबट्टी  – 50 से 60 रुपये किलो


Read More :- एसआरयू में गंगा नदी की पारिस्थितिक अखंडता की बहाली: अवसर और चुनौतियों पर विमर्श…



Read More :- जन्माष्टमी: रावतपुराधाम में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने किया टीम बनाकर फोड़ी मटकी…


इन  जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

बता दें कि मौसम विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश के अनुमान जताया है. मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरिया, बिलासपुर और मुंगेली जिले में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.


Read More :- SRI : जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *