April 21, 2026

“हर घर तिरंगा”: एसआरयू के सदस्यों और ग्रामीणों ने फहराया तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव में हुए शामिल…

0
WhatsApp Image 2022-08-13 at 12.53.15 PM

रायपुर।। आजादी के 75 साल पुरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव में शामिल हो रहा हैं शहर-गावों, गली-मुहल्ले में बच्चे-बच्चे आज़ादी के 75 साल पुरे होने पर हर्षोउल्लास से झूम रहे हैं। इसके साथ ही श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने भी “हर घर तिरंगा” अभियान में अपना कर्तव्य पूरा किया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल एवं CRPF के संयुक्त तत्वाधान में 1000 वृक्षारोपण…

 


 

Read More:-भारतीय रेलवे: स्‍पेशल ट्रेनों की हुई शुरुआत, महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्‍थान के यत्रियों के सकते हैं स्पेशल सेवा…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), उन्नत भारत अभियान (UBA) के सदस्यों द्वारा शुक्रवार 12 अगस्त को “हर घर तिरंगा” अभियान पूरा किया गया। जिसमें “हर घर तिरंगा” अभियान में UBA और NSS एवं विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गाँव सिवनी, धुसेरा, और भटगाँव के घर घर तिरंगा वितरण किया गया, सिवनी के सरपंच हेमलाल लहरी के साथ गाँव वासियों ने बढ़-चढ़ कर तिरंगा वितरण में भाग लिया। तिरंगा वितरण में उपस्थित UBA और NSS सदस्यों ने गाँव के लोगों को तिरंगा के बारे में जानकारी दी और देश के सम्मान के लिए जागरूक किया एवं घर-घर के छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं, इस प्रकार विश्वविद्यालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। 13 से 15 अगस्त “हर घर तिरंगा” फहराने में अपना योगदान दिया।

 


 

Read More:-“लाल सिंह चड्ढा” फिल्म पर वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना ने दिया रिव्यू , आमिर खान ने लिखा कैप्शन…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने “हर घर तिरंगा” अभियान के लिए शुभकामनाएं दी और UBA और NSS द्वारा किए गए इस तिरंगा वितरण और जागरूकता अभियान के लिए विशेष सराहना की…


 

Read More:-छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, मालगाड़ी और रेल इंजन की जोरदार टक्कर…


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *