April 30, 2026

WIPL के आयोजन के लिए BCCI उठा रही हर कदम, बोर्ड के सचिव जय शाह ने किया खुलासा..

0
womens_ipl_bcci_pic_1644235157

आईपीएल के साथ तीन टीमों वाले वुमेंस टी20 चैलेंजटूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि महिलाएं भी अधिक टीमों और खिलाड़ियों वाले बड़े टूर्नामेंट की हकदार हैं। महिला टी20 चैलेंज टूर्नामेंट भले ही इस साल भी जारी रहेगा, लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह के मुताबिक चीजें जल्द ही बदल जाएंगी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस संबंध में सोमवार को कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीसीसीआई न केवल इसके बारे में सोच रही है, बल्कि आईपीएल की तरह जल्द एक पूर्ण महिला लीग शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। महिला टी20 चैलेंज के प्रति प्रशंसकों और खिलाड़ियों में भारी दिलचस्पी उत्साहजनक संकेत है और हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *