April 30, 2026

ममता बनर्जी: कोलकाता में केंद्र के दूसरे एयरपोर्ट के प्रस्ताव पर, यूपी चुनाव पर कही यह बात…

0
mamata_1590282814_749x421

ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोलकाता में दूसरे एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एक हजार एकड़ जमीन मांगी है। क्या मैं यहां बने घरों पर बुलडोजर चलवा दूं। उड्डयन मंत्री को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

क्या है दूसरे एयरपोर्ट को लेकर विवाद?

दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए आधारभूत ढांचा विकास की योजना तैयारी की है। इसमें कोलकाता के लिए दूसरे हवाई अड्डे का निर्माण भी शामिल है, लेकिन ममता बनर्जी सरकार अब तक भूमि नहीं उपलब्ध करा सकी है।

कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डा अपनी क्षमता तक पहुंच गया है, इसलिए वह दूसरा हवाई अड्डा स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से बातचीत करना चाहते हैं।

ममता ने विवाद में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट के लिए हम पहले से बसे लोगों को घरों से नहीं निकाल सकते।” उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं, जिन्होंने किसानों को मारा है।”

 

नए एयरपोर्ट को लेकर क्या है केंद्र सरकार की योजना

मेट्रो रेलवे को हवाई अड्डा टर्मिनल भवन से जोड़ने के लिए 110 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कोलाकाता में यात्रियों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए दो लाख वर्ग मीटर का नया हवाई अड्डा बनाने की जरूरत है। यह भी कहा कि जहां वर्तमान हवाई अड्डे की क्षमता 2.5 करोड़ लोगों की है, वहीं नए हवाई अड्डा की क्षमता 3.5 करोड़ होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *