दुर्ग आरटीओ : जिले के प्राइवेट स्कूलों में संचालित बसों के रख रखाव की ठोस जांच …
प्रदेश में नए शिक्षण सत्र को देखते हुए दुर्ग आरटीओ कार्यालय एवं यातायात विभाग के द्वारा दुर्ग भिलाई में संचालित विभिन्न स्कूलों की बसों की चेकिंग की गई जिसमें लगभग ढाई सौ से ज्यादा बसों के रखरखाव एवं मेंटेनेंस की जांच की गई। स्कूली बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए दुर्ग आरटीओ एवं यातायात विभाग के द्वारा स्कूली बसों की ठोस जांच की गई |
Read More:-SRI : चित्रकूट प्राचार्य का शोध पत्र हुआ “मोर बुक इंटरनेशनल बुक मार्केट, में प्रकाशित…
बता दें जांच के दौरान कुछ बसों के परमिट एवं पेपर सही पाए गए और छोटी बस जिनको प्रॉपर मेंटेनेंस की हिदायत देकर छोड़ दिया गया वही इस कार्यवाही में दुर्ग आरटीओ अधिकारी अनुभव शर्मा ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में दुर्ग भिलाई पुलिस बल उपस्थित रहा जहां शहर के भीतर संचालित प्राइवेट स्कूलों में दौड़ रही बसों की ठोस चेकिंग की गई।
स्कूली बसों की ठोस जांच को लेकर आरटीओ अधिकारीअनुभव शर्मा ने बताया कि दुर्ग डीपीएस एवं ज्योति पब्लिक स्कूल चरोदा व केपीएस भिलाई की बसों में सही कागजात एवं मेंटेनेंस का काफी अभाव पाया गया जिन पर कार्रवाई करने की बात कही गई वही छोटी मोटी बसों को 2 दिन में प्रॉपर मेंटेनेंस कराए जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया और उनका कहना था कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Read More:-मौसम : असम में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 25 जिलों में 11 लाख लोगों का जीवन प्रभावित…

Read More:-किसान मुर्गियों को खिला रहे भांग, जाने आखिर क्या हैं वजह…


