September 9, 2026

छत्तीसगढ़ के नाम एक और राष्ट्रीय सम्मान, आत्मनिर्भर भारत समिट में डिजिटल गवर्नेंस के लिए मिला इनोवेशन अवार्ड, मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

0
Chhattisgarh-News

प्रदेश के लिए एक और बढ़ी उपलब्धि प्राप्त हुई हैं। छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर भारत समिट में डिजिटल गवर्नेंस के लिए एलेट्स इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में समाज कल्याण विभाग को यह अवार्ड ’एनजीओ पंजीकरण को कम्प्यूटरीकृत करने और मान्यता और अनुदान‘ की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए दिया गया है। इलेट्स टेक्नो इंडिया के सीईओ डॉ. रवि गुप्ता ने यह अवार्ड छत्तीसगढ़ राज्य के समाज कल्याण विभाग के संचालक पी. दयानंद का प्रदान करते हुए बधाई दी हैं। सीएम भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने प्रदेशवासियों और समाज कल्याण विभाग को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

join whatsapp


 

Read More:-मानसून की शुरुवात : देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, देंखे छत्तीसगढ़ में कब से मानसून…

समाज कल्याण विभाग के संचालक पी. दयानंद ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग ने जरुरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में एनजीओ मान्यता और अनुदान की प्रक्रिया ऑनलाइन करने से जरूरतमंद लोगों तक आसानी से सहायता पहुंचाई जा सकी। विभाग की ओर से एनजीओ मान्यता और अनुदान के लिए आवेदन की मैन्युअल प्रक्रिया को डिजिटल में परिवर्तित करते हुए पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। विभाग ने अटैचमेंट के साथ सभी आवश्यक डेटा को अनुकूलित तरीके से संधारित किया है, जिसे हितधारक एनजीओ, डीडीओ, कलेक्टर, निदेशालय, सचिवालय और मंत्री सभी उपयोगकर्ता देख सकते हैं।

Read More:-ब्यूटी : नही दिखेगी चेहरे पे झुर्रिया, आजमायें ये टिप्स…

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *