सीएम ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया उट्घाटन, 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया…
छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का उट्घाटन किया और झीरम घाटी के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां शहीदों की याद में लगभग 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया।
Read More:-राजधानी में एक अनोखा ‘लंगर’, मुफ्त होगी दवाइयां और इलाज…
सीएम ने इस मौके पर कहा कि झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना के शहीदों को मैं नमन करता हूं। शहीदों को नमन करते हुए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहली पंक्ति के जननायक परिवर्तन के लिए निकले थे। प्रदेश के किसानों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना उनका लक्ष्य था। आज वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है।

सीएम ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है। आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते। वो जहां भी होंगे आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। शहीद परिवारों के सुख दुख में हम उनके साथ हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हैं।
Read More:-SRU : योग के छात्रों ने किया प्रदेश भर में विवि का नाम रोशन, जीता राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में पदक…
सीएम बघेल 25 मई सुबह चित्रकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचे और हेलीपैड से चलकर झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी में 27 शहीदों की याद में मेमोरियल स्थापित किया गया है।
Read More:-सर्वेक्षण: छात्रों में कक्षाएं बढ़ने के साथ घट रही है सीखने की क्षमता…


