छत्तीसगढ़: उबर कप प्रतियोगिता में आकर्षी कश्यप ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में बनाया अपना स्थान…
छत्तीसगढ़ प्रदेश की आकर्षी कश्यप ने थाईलैंड में खेली जा रही उबर कप प्रतियोगिता में दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की। आकर्षी ने अमेरिका की एस्तेर शिया को दो राउंड में 21-18, 21-11 से हराया। बता दें दोनों के बीच यह मुकाबला 34 मिनट तक चला। अब भारत का अगला मैच कल कोरिया के साथ खेला जाएगा। दो जीत के साथ भारतीय दल ने क्वार्टर फाइनल में जगह निश्चित कर ली है।
Read More:-आईपीएल-2022: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुकाबला, विनिंग टीम को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट..
बता दें की इससे पहले मैच में आकर्षी कश्यप ने पहला गेम गंवाने के बाद 17-21, 21-18, 21-17 से 50 मिनट में मैच जीतकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।इस जीत के साथ भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने कनाडा को 4-1 से हराते हुए जीत के साथ खाता खोला है। आज 10 मई को भारत और अमेरिका के बिच मुकाबला होगा। मैच जीतने के बाद आकर्षी ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए एक अंक अर्जित किया। गौरतलब है कि महिला विश्व टीम चैंपियनशिप के रूप में मशहूर इस प्रतियोगिता में भारत को ग्रुप-डी में रखा गया है। दल में पीवी सिंधु भी शामिल हैं।
Read More:–सरकारी नौकरी: डाक विभाग ने 38,926 पदों पर निकालीं भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन…


