April 30, 2026

“बड़े मियां छोटे मियां” की रिलीज डेट हुई अनाउंस, एक्शन कॉमेडी में Akshay और Tiger

0
bade miya chhote miya 2022 3

मेगा बजट एक्शन फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” की अनाउंसमेंट इन स्टार्स ने बड़े धमाकेदार अंदाज में की है.

सोशल मीडिया पर छाया “बड़े मियां छोटे मियां” (Bade Miyan Chote Miyan) का रिलीजिंग टीजर. गोलियों की बारिशों के बीच अक्षय और टाइगर ने यूं की अपनी फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट. एक्शन से भरपूर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी क्रिसमस 2023 पर देखने को मिलेगी. वहीँ टीजर में दिखाई दिया कि कैसे अक्षय और टाइगर एक दूसरे से टकराते हैं और अपना इंट्रोडक्शन बड़े मियां छोटे मियां कह कर देते हैं और जब बड़े मियां छोटे मियां एक साथ आने की बात करते हैं तो छोटे मियां कैसे ना कर सकते हैं, इस मेगा बजट एक्शन फिल्म की अनाउंसमेंट इन स्टार्स ने बड़े धमाकेदार अंदाज में की है.

join whatsapp

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए एक साथ धमाका करने का फैसला लिया है. इस फिल्म को जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के बैनर तले बनाया जा रहा है. अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने इस 300 करोड़ की मेगा बजट फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी उठाई है. तो वहीं गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी टाइगर श्रॉफ के टीजर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- यू आर हॉट…

इन्हें भी पढ़े : प्यार का इजहार, इस अंदाज में करेंगे प्रपोज, तो न नहीं कह पाएगा आपका प्यार…

 बता दे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली अब्बास (Ali Abbas Zafar) काफी वक्त से चाहते थे कि वो 2 एक्शन सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाएं. अब जाकर उनका ये सपना सच होता दिखा रहा है और वो इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्ससाइटेड भी नजर आ रहे हैं. ये पहला मौका होगा जब अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar Movie) दो अलग-अलग जनरेशन्स के दो हीरोज को डायरेक्ट करते हुए दिखाई देंगे.

आपको बता दें कि फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है बजट का ज्यादातर हिस्सा एक्टर्स की फीस पर ही खर्च होने वाला है. इस फिल्म पर अली अब्बास जफर मात्र 100 करोड़ ही खर्च करेंगे. दो एक्शन हीरो की फिल्में बॉलीवुड में इसलिए बहुत कम बनाई जाती है क्योंकि दो स्टार्स की फीस बजट की सारी सीमाएं पार कर जाती है.

इन्हें भी पढ़े : वैलेंटाइन वीक का आज पहला दिन, रोज डे पर करे ये…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *