June 14, 2026

CG में गर्मी से पारा हुआ हाई : कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री, तो कहीं आंधी-बारिश की संभावना…

0
768-512-11886638-thumbnail-3x2-fef

प्रदेश में दो दिनों की गिरावट के बाद मौसम का पारा एक बार फिर हाई होने लगा। रविवार 24 अप्रैल को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। वहीं दुर्ग के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में इसे 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बता दें की यह पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जगह रही। इस दौरान बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर आंधी के साथ बारिश भी हुई।

join whatsapp


Read More:-श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए करियर अपॉर्चुनिटी पर हुआ सेमिनार…

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। राजधानी रायपुर में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री मापा गया था। माना हवाई अड्‌डे के पास अधिकतम तापमान इससे भी अधिक यानी 41.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

बता दें की बिलासपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और अंबिकापुर में 39.6 डिग्री रहा।

Read More:-24 घंटे में कोविड के 2541 नए मामले, अब तक 5,22,223 लोगों की मौत…

वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इसके साथ ही बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने बताया, बीजापुर, बस्तर, बेमेतरा, रायपुर के साथ करीब आधा दर्जन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश बीजापुर में रिकॉर्ड की गई है।


Read More:-श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए करियर अपॉर्चुनिटी पर हुआ सेमिनार…

मौसम विभाग ने जताई तापमान में वृद्धि की संभावना-

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया, छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्रों में गर्म उत्तरी हवा और दक्षिण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंडी और नम हवा का आना जारी है। ऐसे में 25 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी।

बस्तर संभाग और पड़ोसी जिलों में चक्रवाती घेरा भी-

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवा का मिलन क्षेत्र भी बना है। ऐसे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी भी चल सकती है। वर्षा और आंधी का मुख्य क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिले हो सकते हैं।

Read More:-विश्न पृथ्वी दिवस 2022: ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन के प्रति कर रहा जागरूक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *