CBSE : परीक्षा से पहले वेबिनार, दी जाएंगी टर्म-2 एग्जाम संबंधित जानकारी…
परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एक लाइव वेबिनार आज आयोजित आज करेगा। इस वेबिनार में CBSE से संबंद्ध विद्यालयों के शिक्षक शामिल हो सकेंगे। वेबिनार के दौरान शिक्षकों को परीक्षा से संबंधित बारीकियां समझाई जाएंगी।
Read More:-श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए करियर अपॉर्चुनिटी पर हुआ सेमिनार…
बता दें की बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर कहा कि सीबीएसई, टर्म-2 परीक्षा 2022 के तौर-तरीकों पर एक लाइव वेबकास्ट आयोजित करेगा। बोर्ड द्वारा आज वेबिनार एक घंटे तक चलेगा।

वीडियो YouTube चैनल पर होगा उपलब्ध –
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ अधिकारियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझाने के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का फैसला लिया है। बता दें लाइव वेबिनार को रिकॉर्ड किया जाएगा और YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उसका लिंक आधिकारिक नोटिस में शामिल है।

