April 19, 2026

CBSE : एक कक्षा में 18 छात्र ही दे सकेंगे परीक्षा, देंखे टर्म-2 परीक्षाओं के जारी दिशा-निर्देश…

0
cbse11-sixteen_nine

कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं के टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए एक कक्षा में 18 छात्र ही परीक्षा दे सकेंगे। गौरतलब हैं की पहले एक कक्षा में 24 छात्रों को बैठकर परीक्षा देने की अनुमति थी। बता दें की CBSE टर्म-2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं।

join whatsapp


दिशा-निर्देश-

परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। परीक्षा सेंटर पर छात्रों को पानी की बोतल व सैनिटाइजर लेकर आना होगा। दो गज की सामाजिक दूरी का हर समय पालन करना होगा।

Read More:-छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने बजाया मुंडा बाजा, मिलाया ताल से ताल नन्ही कलाकार को उठाया गोद में…

कोरोना महामारी के चलते बोर्ड ने सेंटरों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें कोविड से बचाव की सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। छात्रों, सुपरिंटेंडेंट व अन्य स्टॉफ को हर समय मास्क लगाना अनिवार्य किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी की है।


Read More:-IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को दोहरा झटका, भरना होगा जुर्माना…

परीक्षा के लिए सेंटर पर प्रवेश नौ बजे से मिलना शुरू हो जाएगा। सुबह 9.45 तक छात्र कक्षा में पहुंच सकेंगे। दस बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह 10.30 बजेे से 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को नीले या काले स्याही या जेल पेन से परीक्षा देनी होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को स्कूल परिसर में रुकने की इजाजत नहीं होगी।

इसके द्वारा सेंटर पर परीक्षा पूरी होते ही उस पर सारी जानकारी सेंटर सुपरिंटेंडेंट को अपलोड करनी होगी। यह कार्य प्रतिदिन किया जाएगा। इस पर छात्रों की उपस्थिति, नकल की जानकारी, मधुमेह से पीड़ित छात्रों की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की संख्या और उनको दिए जाने वाले अतिरिक्त समय की जानकारी भी देनी होगी। परीक्षा सेंटर पर सीसीटीवीी कैमरे की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Read More:-IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को दोहरा झटका, भरना होगा जुर्माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *