April 19, 2026

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को दोहरा झटका, भरना होगा जुर्माना…

0
KL-Rahul-Lucknow-Super-Giants-Navi-Mumbai

चल रहे आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन केएल राहुल को रॉयल चैजेंलर्स बैंगलोर के हाथों मिली शिकस्त के बाद दोहरा झटका लगा है। राहुल पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। बता दें की राहुल के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को भी मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है।

join whatsapp


Read More:-वैज्ञानिक कर रहे  मंगल ग्रह पर भी इंसानों को बसाने की तैयारी, बन चुके है स्पेशल ईंटें…

लखनऊ सुपर जायंट्स को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंगलवार 19 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ 18 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। शिकस्त के बाद लखनऊ की टीम तालिका में तीसरे नंबर पर चली गई है।


Read More:-Bollywood : ‘कन्या भ्रूण हत्या’ पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’…

बता दें की आउट होने के बाद स्टोयनिस बीच मैदान पर ही अपना आपा खो बैठे और लाइव मैच में गाली देते नजर आए। स्टोयनिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि राहुल ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के तहत गलती को मानते हुए अपने ऊपर लगे जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। वहीं, स्टोयनिस ने भी लेवल-1 के द्वारा अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को कबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *