CUET : अब साल में 2 बार आयोजित होगी सीयूईटी परीक्षा…

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) को आने वाले शैक्षणित सत्र 2023 से साल में दो बार आयोजित किया जाएगा। CUET परीक्षा केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालयों में UG कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए छात्रों को 2 बार अवसर देंगी । CUET 2022 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन एक ही बार किया जा रहा है बता दें अगले सत्र से परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाएगी।
Read More:-सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड दवाईयां लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री
परीक्षा के दोनो संस्करण बोर्ड एग्जाम के बाद आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, अगले साल से CUET में क्या बदलाव की उम्मीद की जा सकती है, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। परीक्षा कक्षा 12 के पाठ्यक्रम पर ही आधारित होगी। CUET के दो बार आयोजित होने की यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब UGC के चेयरमैन जगदीश कुमार पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं।

Read More:-Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 337 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू…
यूजीसी अध्यक्ष पहले ही यह कह चुके थे कि एनटीए छात्रों को अधिक अवसर देने के लिए वर्ष में दो बार सीयूईटी आयोजित करने पर विचार कर रहा था। परीक्षाओं का शेड्यूल NTA द्वारा घोषित किया जाएगा। वहीं CUET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी जारी है। आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन एप्लिकेशन किए जा सकते हैं। सीयूईटी यूजी प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है। उम्मीदवार पूरी जानकारी के साथ लास्ट डेट से पहले परीक्षा के लिए अपना आवेदन दर्ज कर दें।

