UP में एक्शन प्लान तैयार, अब युवाओं के उद्यमी बनने की राह होगी आसान…
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में योगी सरकार युवाओं के उद्यमी बनने की राह को और आसान बनाने जा रही है. अब प्रदेश के युवा उद्यमी बनकर दूसरे लोगों को रोजगार दे सकेंगे. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में परियोजना लागत को 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने की तैयारी है. इससे युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे. दरअसल, योगी सरकार का लक्ष्य है कि अगले 5 साल में हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने का प्लान है.
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं की सहायता का दायरा बड़ा किया जा रहा है. परियोजना लागत को बढ़ाकर 25 लाख से 1 करोड़ किया जा रहा है. प्रदेश सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है. परियोजना लागत बढ़ने से युवाओं को स्वरोजगार करने में आसानी होगी और पैसे की कमी नहीं होगी. साथ ही ज्यादा संख्या में रोजगार का सृजन होगा. इस योजना का लाभ पाने वाले युवा खुद तो उद्यमी बनेंगे ही, साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोगार योजना की शुरुआत योगी सरकार ने 2018 में की थी.
Read More :- NASA: नासा कर रहा SLS रॉकेट को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी , तीसरी बार फेल हुआ ड्रेस रिहर्सल…

Watch More :- click here
इस योजना के तहत जो युवा शिक्षित और पात्र हैं, उनको स्वरोजगार के लिए सरकार सहायता करती है. इसके तहत पात्र युवा लोन ले सकते हैं. प्रदेश सरकार सब्सिडी प्रदान करती है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिया कि सरकार 100 दिन, 6 माह और प्रति वर्ष के लक्ष्य को तय करके काम करेगी. बताया जा रहा है कि योगी सरकार इन्हीं 100 दिनों की कार्ययोजना के जरिये रोजगार, तकनीकी, विकास और सुधार की कसौटियों पर परखेगी. कार्ययोजना में लोक कल्याण संकल्प पत्र के बिंदुओं को भी शामिल करना अनिवार्य है.

