June 14, 2026

NIOS: आज से 10वीं, 12वीं के एनआईओएस पब्लिक एग्जाम, देंखे किन निर्देशों का करना होगा पालन…

0
NIOS-Public-Exam-2022-Registration-begins-for-class-10-April-1000x616


For Registration :- Click Here

4 अप्रैल से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा कक्षा 10वी और 12वी के छात्र-छात्राओं के लिए अप्रैल/मई सेशन की पब्लिक एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान द्वारा परीक्षा के लिए फॉर्म भरे सभी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुक हैं जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। NIOS 10वीं, 12वीं हॉल टिकट नामांकन संख्या का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।

Read More:-NEET UG : दाखिल प्रक्रिया के बाद भी खाली रह गई सीटे, अब नौ अप्रैल तक होगा एडमिशन…

बता दें की दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए एनआईओएस पब्लिक एग्जाम 2022 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा क्योंकि कोविड-19 महामारी की स्थिति सामान्य हो रही है। एनआइओएस द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, सभी छात्रों के लिए परीक्षाएं 30 अप्रैल, 2022 को खत्म होगी।

join whatsapp


साथ ही NIOS 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 के छात्रों को सूचित किया जाता है कि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल-मई सार्वजनिक परीक्षाओं के परिणाम अंतिम पेपर के लगभग छह सप्ताह बाद आने की उम्मीद की जा सकती है। हालाँकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, और ऐसे में छात्रों को केवल अपनी परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी पर फोकस करना चाहिए।

Read More:रावतपुरा धाम में महाराज श्री ने किया नूतन हिन्दू कैलेंडर का विमोचन, दी चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष बधाई, की लोगों के लिए मंगल कामना…

दिशानिर्देश-

• सभी छात्रों को अपने एनआईओएस हॉल टिकट परीक्षा हॉल में ले जाना चाहिए। बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

• सभी को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। यह किसी भी अंतिम मिनट के यातायात या अन्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकता है।

• छात्रों को NIOS परीक्षाओं के लिए COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। इसके लिए उन्हें मास्क पहनना होगा, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

• परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाने के बजाय, छात्रों को सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।

• परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग की इजाज़त नहीं है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *