May 1, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सरकारी योजनाओं के जरिए युवा बन सकते हैं आत्मनिर्भर…

0
b9079935-b90a-422d-97af-60d03a557d49

दुर्ग। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय (एसआरयू) के अर्थशास्त्र विभाग एवं वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “सिल्क इंडस्ट्रीज़: एक सतत स्टार्ट-अप अवसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रेशम उद्योग से जुड़े स्वरोजगार के अवसरों एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश बघेल (अतिरिक्त संचालक, सेरीकल्चर विभाग, सेवानिवृत्त) रहे। उन्होंने रेशम उद्योग में उपलब्ध रोजगार के विविध आयामों तथा इसमें आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अनुप श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भारती पुजारी, अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पुष्पा भारती सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. शेफाली जैन ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा एवं सह-पाठ्यक्रम (एक्स्ट्रा करिकुलर) व्याख्यान श्रृंखला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्टार्ट-अप के अवसरों की जानकारी आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अनुप कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन डॉ. शेफाली जैन ने सफलतापूर्वक किया। इस विशेष व्याख्यान में वाणिज्य विभाग, अर्थशास्त्र विभाग एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *