श्री रावतपुरा सरकार संस्थान में एमएसएमई का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न…
दुर्ग (कुम्हारी)। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान, कुम्हारी स्थित शिक्षा महाविद्यालय में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) एवं कार्यालय सहायक संचालक उद्यान फल परिरक्षण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 20 मार्च 2026 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास, स्वरोजगार उन्मुखीकरण एवं व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में बाह्य संस्थान से पधारी विशेषज्ञों ने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। इस दौरान सहायक संचालक उद्यान प्रतिभा सोनी, उद्यान विकास अधिकारी वाई. के. ठाकुर एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी नीतू साहू ने अपने विचार साझा किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रिजेश प्रताप यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी रश्मि साहू, विनिता शर्मा तथा समस्त शिक्षकगण—डॉ. अंजुम आरा, डॉ. दीपक धनगर, श्रीमति प्रियंका दुबे, सत्येन्द्र कुर्रे, गौरव सिंह चंदेल, नीलम यादव के विशेष सहयोग से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

