May 2, 2026

IPL: क्रिकेटर आकाशदीप की कहानी,KKR के खिलाफ 3 विकेट लेकर मैच के हीरो बने आकाशदीप…

0
akashdeep-58_1648712021


For Registration click on the link:-  https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A

क्रिकेटर आकाशदीप IPL-15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दूसरा मैच खेल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में 3 विकेट लिए। उन्होंने वेंकटेश अय्यर, उमेश यादव और नीतीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। आकाशदीप को क्रिकेट में करियर बनाने के लिए न केवल अपने परिवार को छोड़ना पड़ा, बल्कि उन्हें स्टेट भी छोड़ना। आकाशदीप बिहार के रोहताश जिले के सासाराम के रहने वाले हैं।

join whatsapp


बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की कारण से वह बंगाल के चले गए। आसनसोल में रिलेटिव के घर पर रहकर बंगाल में क्रिकेट क्लब खेला और बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। पिछले साल वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी की वजह से पहली बार IPLमें RCB की टीम में शामिल हुए। इस साल डेब्यू करते हुए दूसरे मैच में ही 45 रन देकर 3 विकेट लिए।

Read More:-छत्तीसगढ़ : पीएम के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने के फैसले पर मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति, बीजेपी पर कसा तंज…

बता दें की आकाशदीप की प्रतिभा बंगाल रणजी टीम के सहायक कोच सौराशीष लाहिरी ने पहचानी। लाहिरी घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। लाहिरी ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि जब मैं पहली बार बंगाल के अंडर-23 का कप्तान बना, तो मुझे पता चला कि बिहार का एक लड़का बंगाल के क्रिकेट क्लब से खेल रहा है, वह टेलेंटेड है। उस समय आकाशदीप यूनाइटेड क्लब से खेल रहे थे। मैने नेट पर बॉलिंग के लिए बुलाया। मैने देखा कि उनकी गेंदबाजी में पेस है। मैने उन्हें बंगाल अंडर-23 टीम में शामिल किया।


बिना खेले महीनों तक टीम के साथ थे-

सौराशीष ने बताया कि 2019 में जब उनका चयन अंडर-23 में किया, तभी वह चोटिल हो गए। उनके बैक में प्रॉब्लम था। हालांकि, हमने टीम के साथ ही रखा। हर टूर पर उन्हें लेकर जाते थे। मैच में नहीं खिलाया। उनका ख्याल रखा। उनको टीम के साथ लेने जाने पर सवाल भी उठे, आखिर जब वह फिट होकर लौटे तो उस साल सीके नायडू के फाइनल में टीम को पहुंचाया। बाद में उनका चयन अंडर-23 में ऑस्ट्रलिया दौरे के लिए इंडिया टीम में हुआ। ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद बंगाल के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया। आखिरी दो मैचो में 4 विकेट लिए। बाद में हर फॉर्मेट में बंगाल टीम के स्थायी सदस्य हो गए। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Read More:-क्यों लग रही इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग, जाने क्यों कर रहा DRDO इन्वेस्टिगेशन…

क्रिकेट की शुरुआत-

सासाराम के न्यू स्टेडियम से आकाशदीप ने साल 2009-10 में क्रिकेट की शुरुआत की। वहां पर उन्होंने शुरुआती ट्रेनिंग ली। बाद में बंगाल चले गए। उनके पिता स्व. रामजी सिंह शारीरिक शिक्षक थे, जबकि माता लड्डूमा देवी गृहिणी हैं। उनका परिवार गांव में खेती-बाड़ी करता है।

Read More:-युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर, जल्द करें आवेदन…

घरेलू क्रिकेट में किया डेब्यू-

साल 2019 में घरेलू क्रिकेट में आकाशदीप ने बंगाल से तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। अब तक खेले 11 फर्स्ट क्लास मैच में 3.16 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लिए। वहीं लिस्ट ए के 16 मैचों में 5.58 की इकोनॉमी रेट से 25 विकेट लिए, जबकि टी-20 के 23 मैचों में 6.90 की इकोनॉमी रेट से 30 विकेट लिए हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *