युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर, जल्द करें आवेदन…

सरकारी नौकरी के लिए ओडिशा राज्य में शानदार मौका। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 के माध्यम से इन विभिन्न पदों पर बम्पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए ओ.एस.एस.सी ने एक नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 233 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। बता दें की आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
Read More:-‘दादा जी’ बन रहे छात्रों के लिए प्रेरणा, 71 साल में लिया कॉलेज में एडमिशन…
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओ.एस.एस.सी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 है।
Read More:-सुप्रीम कोर्ट : नई व्यवस्था,चीफ जस्टिस ने किया ‘FASTER’ का उद्घाटन…
चयन मानदंड-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर आकर पूरी डिटेल्स जरूर चेक करें। ताकि आवेदन फार्म भरते समय कोई गलत न हो।
Read More:-UGC: शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू होगा साइबर सिक्योरिटी का बेसिक और मिड लेवल कोर्स…
पद का नाम-
कुल पदों की संख्या- 233
कोऑपरेटिव सर्विस के इंस्पेक्टर- 127
कोऑपरेटिव सर्विस के लेखा परीक्षक-71
लेखापरीक्षक (वस्त्र निदेशालय)-6
लेखापरीक्षक (राजस्व संभागीय आयुक्त (एसडी), बरहामपुर)-1
टेक्सटाइल इंस्पेक्टर-28
Read More:-पंडरी थाना परिसर में लगी आग,जप्त गाड़ियाँ हुई राख…
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के लिए आयु में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क-
अन्य सभी – 200 रुपये –
आरक्षित श्रेणी (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी (स्थायी रूप से विकलांग) – शून्य



