April 30, 2026

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा जयंती…

0
WhatsApp Image 2025-09-17 at 9.06.35 PM

बिलासपुर। बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन से की गई।

विश्वकर्मा को मानते है सृष्टि के प्रथम शिल्पकार

भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण कला का जनक माना जाता है। वे मेहनत, सृजनशीलता, कौशल और कर्मनिष्ठा के प्रतीक हैं। इसी भाव को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में परिश्रम, कौशल और समर्पण को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंशुल मुदलियार एवं प्राचार्या वीणा चौहान द्वारा महाराज श्री एवं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई साथ ही यंत्र पूजा की गई।

इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को बताया कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि श्रम और कौशल के प्रति सम्मान है। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विचार-विमर्श के माध्यम से विश्वकर्मा जयंती का महत्व समझाया।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्य और शिक्षा में पूर्ण निष्ठा और लगन से योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *