बिलासपुर के बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में विदाई समारोह का आयोजन…
बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जूनियर्स ने दी फेयरवेल, साझा किए यादगार किस्से…


बिलासपुर। बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंशुल मुदलियार , कालेज के प्राचार्या बीना चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। इसके बाद कालेज के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नाटक, देवी गीत, दहेज गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।

बीना चौहान ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लगन के साथ पढ़ाई करने पर ही कामयाबी मिलेगी। प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने भी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी।
Photo Gallery









