5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ 6,000mAh की मिलेगी बैटरी, जानिए कीमत…
Tecno भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno Pova 5G को भारत में 8 फरवरी को पेश करेगी। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी देने की बात कही जा रही है। Tecno Pova 5G में 120Hz डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे जैसे फीचर हैं। इसके साथ ही 18W की फास्ट चार्जिंग भी दी जाती है। टेक्नो पोवा 5G एक मेमोरी फ्यूजन तकनीक के साथ आएगा, जो रैम क्षमता को 11GB तक बढ़ा सकता है।
TECNO Mobile India ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर करते हुए जानकारी दी कि इसे 8 फरवरी को इसी साल लॉन्च किया जाएगा। इसमें रैम बढ़ाने के लिए फ्यूजन तकनीक जोड़ी गई है। शनिवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास चीजें दी जा रही है।
Tecno Pova 5G की कीमत
Tecno Pova 5G को नाइजीरिया में केवल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट के लिए NGN 129,000 (लगभग 23,100 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और भारत में इसकी कीमत में समान होने वाली है। इस फोन में डैज़ल ब्लैक, पोलर सिल्वर और पावर ब्लू रंग में पेश किया जा रहा है।
