श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने की कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में “6th Teacher’s and Consultant meet” सम्पन्न…
रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर ने ” 6वीं शिक्षक एवं सलाहकार बैठक” (6th Teacher’s meet and Consultant ) नवापारा राजिम में आयोजित किया। इस बैठक में शिक्षकों के साथ एडमिशन के उदेश्य से नए सत्र के प्रवेश को संबंध में चर्चा की। इस बैठक को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 12 मार्च शनिवार को नवापारा राजिम के होटल संस्कार में रखा गया। बैठक का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह द्वारा किया गया ।
Read More:-छत्तीसगढ़ में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से शुष्क रहा मौसम,14 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान
वहीं बैठक में स्कूल के शिक्षक एवं सलाहकार शामिल हुए, इसी दौरान सभी ने श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के साथ छात्रों के भविष्य को लेकर चर्चा की। इस बैठक का संचालन उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह एवं प्रवेश अधिकारी ममता राठौर द्वारा किया गया एवं मार्केटिंग विभाग के सुधांशु सिंह, आकाश शर्मा और विभिन्न सदस्यों ने सहयोग दिया।

Read More:-भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता विश्वकप का तीसरा मैच, वेस्टइंडीज को दी शिकस्त…
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल बैठक के लिए शुभकामनाएं दी…



