April 18, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन जबलपुर ने मनाया विश्व महिला दिवस..गीत, नृत्य और रंगोली से उकेरी मन की भावनाएं…

0
WhatsApp Image 2022-03-09 at 12.42.17 PM (2)

परमपूज्य महाराज जी के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन जबलपुर में  विश्व महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नूतन पांडे संस्थापक एवं अध्यक्ष जबलपुर महिला नगरिक सहकारी बैंक समिति एवं सत्येन्द्र ज्योतिषी वरीष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट जबलपुर उपस्थित रहे । अतिथिगण डॉ. एस. पी. पांडे, डॉ. रितेश यादव, , डॉ. पी कुमार,  डॉ. बलेशी जॉर्ज, डॉ. राकेश पांडे और सभी  शिक्षक एवं छात्राओं ने  माता सरस्वती एवं महाराज जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।

Read More :- “विश्व महिला दिवस” पर श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज शहडोल ने समाज उत्त्थान के लिए महिलाओं को किया सम्मानित..

कार्यकम में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत, नृत्य के साथ-साथ रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से महिला दिवस पर अपनी भावनायें व्यक्त की। इसके साथ अतिथियों ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को प्रोत्साहन व प्रेरित करने के लिये अपने विचार रखे। कार्यक्रम के  अंत में अतिथियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस कार्यक्रम सफल  के लिए शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *