April 19, 2026

सबसे कम उम्र की मेयर ने ली शपथ, जयरामन के बाद चेन्नई के इतिहास की तीसरी महिला

0
05_25_43.0fc3d008-2e3c-4f33-ab9c-1dd6d4c81716

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की 28 वर्षीय आर प्रिया ने शुक्रवार को चेन्नई की सबसे कम उम्र की और पहली दलित मेयर के रूप में शपथ ली। तारा चेरियन और कामाक्षी जयरामन के बाद वह चेन्नई के इतिहास में इस पद को संभालने वाली तीसरी महिला भी हैं।join whatsapp

Read More :- यूक्रेन से लौटे छात्रों की शिक्षा अधर में, मिल सकता है पढ़ाई पूरा करने का मौका…

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को डीएमके पार्टी ने प्रिया को ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के लिए मेयर उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। 11 वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार किसी महापौर ने ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन में शपथ ली। इसके साथ ही जीसीसी को अपनी सबसे कम उम्र की और पहली दलित महिला मेयर मिल गई।  रिपोर्ट के अनुसार, आर प्रिया को पद की शपथ जीसीसी आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी ने दिलाई।

Read More :- बोरिंग सलाद की जगह ट्राई कर्रें कुछ नया, बनाये.. मिनटों में “थाई वेज सलाद”

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में प्रिया को वार्ड 74 मंगलापुरम की पार्षद के रूप में चुना गया था। उत्तरी चेन्नई के थिरु वी का नगर से आर प्रिया ने वार्ड संख्या 74 से टीएन शहरी स्थानीय निकाय चुनाव जीता है। द्रमुक ने ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन सहित सभी 21 नगर निगमों में बहुमत हासिल किया है। और 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में से अधिकांश में जीत हासिल की है। द्रमुक ने तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में जीत हासिल की है। पार्टी ने निगमों में 952 वार्ड, नगर पालिकाओं में 2,360 और नगर पंचायतों में 4,389 वार्ड जीते हैं।

Read More :- टाटा ने लॉन्च किया चलता-फिरता शोरूम, “अनुभव“ से मिलेगा घर पर ही कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *