श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट नर्सिंग रायपुर के विद्यार्थियों मनाया “विश्व स्तनपान दिवस”
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट नर्सिंग रायपुर के विद्यार्थियों ने 5 अगस्त शनिवार को विश्व स्तनपान दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष्म में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से स्तनपान के बढ़ावा देने और शिशुओं, माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति मरीजों एवं उनके परिजनो में जागरूकता हेतु मार्गदर्शन दिया, जो कि विश्व स्तनपान 2013 के विषय” स्तनपान को बढ़ावा देना : कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना ‘ पर आधारित था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट नर्सिंग रायपुर के शिक्षक भी उपस्थित हुए जिन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में उपस्थित नवीन माता बनने वाली महिलाओं से बातचीत की और उन्हें विभिन्न पोस्टर एवं ऑडियो- वीडियो के माध्यम से जागरूक किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट नर्सिंग रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की।
Read More:-विश्व स्तनपान दिवस पर बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2023-24 का तृतीय दिवस : नव प्रवेशित छात्रों में दिखा उत्साह…

