देश के 23 IIT में 40 फीसदी शिक्षकों के पद खाली, देखे आंकड़ा….
देश के कई राज्यों में अब तक 23 IIT में 40 फीसदी शिक्षकों के पद खाली हैं , इसकी जानकारी कांग्रेस सदस्य शशि थरूर ने आईआईटी में रिक्तियों, छात्र शिक्षक अनुपात की मांगी थी। बता दें की मंत्रालय ने फिलहाल आरक्षित वर्ग के स्टाफ का श्रेणीवार आंकड़ा अब तक नहीं दिया हैं। हालंकि दिसंबर 2021 में दिए आंकड़ों के अनुसार भारत के आईआईटी में अनुसूचित जनजाति के 32, अनुसूचित जाति के 183 और अन्य पिछड़ा वर्ग से 462 फैकल्टी मौज़ूद थे।

Read More:-यूपी चुनाव: पहले वोट फिर शादी ,किया मतदान.. पेश की मिसाल…
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के लोकसभा में दिए आंकड़ों के अनुसार देश के सभी IIT में इस वक्त 6,511 शिक्षण फैकल्टी के सदस्य हैं, वहीं 4,370 पद खाली हैं। काम कर रहे स्टाफ में महज 12 फीसदी आरक्षित श्रेणी के हैं, और आरक्षण नीति की आदर्श स्थिति में कम से कम 59.5 फीसदी होनी चाहिए।
शशि थरूर सवाल पर सरकार ने लोकसभा में बताया कि आईआईटी में शिक्षण स्टाफ की भर्ती मिशन मोड पर है। विशेष भर्ती अभियान केद्वारा सितंबर 2022 तक यहां आरक्षित श्रेणी की नियुक्तियां करने का लक्ष्य है।
Read More:-10 नए मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा शिक्षा मंत्री कहा योजना पर हो रहा काम…..
किस शहर में कितने पद खाली-
शहर पद (फीसदी में)
धनबाद- 57.2
खड़गपुर- 53.4
दिल्ली- 9.4
आंकड़ों को देखें तो आरक्षित श्रेणी का सबसे कम फैकल्टी स्टाफ आईआईटी बॉम्बे में है। यहां कुल 693 फैकल्टी सदस्यों में महज 3.8 फीसदी आरक्षित श्रेणी से है। आईआईटी दिल्ली में भी सिर्फ 6.5 फीसदी स्टाफ इस श्रेणी से है।

