April 19, 2026

ट्रांसफर : छग हाईकोर्ट ने जारी  किया आदेश, बड़े पैमाने पर सिविल जजों का तबादला…

0
highcourt-1-780x405

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश जारी किया है। इसमें सिविल जजों का तबादला करने के साथ ही नई पदस्थापना भी की गई है। इसके साथ ही कई जेएमएफसी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) का स्थानांतरण कर राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर में डिप्टी डायरेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी की अलग से पदस्थापना आदेश जारी किया है।

join whatsapp

हाईकोर्ट से जारी आदेश के अनुसार निचली न्यायिक सेवा के तहत रायपुर में पदस्थ सिविल जज सुमित कुमार हरसयाना को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के उप निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह निचली न्यायिक सेवा के ही सिविल जज क्लास टू लोकेश पटले को देवभोग से प्रशासनिक अधिकारी राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर में नियुक्ति दी गई है।

Read More :- G-7 मीटिंग: भारत को दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, 26 से 28 जून तक ग्रुप-7 की मीटिंग…

इसके अलावा जिन सिविल जज वर्ग- एक को सीजेएम नियुक्त किया गया है, उनमें नरेंद्र कुमार, कवर्धा से सरगुजा अंबिकापुर, मोनिका जायसवाल सूरजपुर, सुषमा लकड़ा धमतरी, अनिल प्रभात मिंज, दीपक कुमार, डमरुधर चौहान बिलासपुर, मनीष कुमार दुबे गरियाबंद, छाया सिंह मुंगेली, बलराम कुमार देवांगन, चित्रलेखा सोनवानी, अजय कुमार जाक्सा, दिग्विजय सिंह, कृष्णकांत भारद्वाज, संजय रात्रे, जितेंद्र ठाकुर, जगदीशराम, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 100 से अधिक सिविल जज वर्ग दो का भी तबादला आदेश जारी किया है।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया प्रोफेसर डॉ. एस. के. सिंह ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *