February 9, 2026

श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज मंडला में राष्ट्रगौरव के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस…

0
e68693ee-3994-4c69-8953-1a5c74e551c3

मंडला | श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज मंडला में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी आशिमा पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन तथा मानवता की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस राष्ट्रीय पर्व पर कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इसका समापन किया गया।

इस प्रकार कॉलेज परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *