राष्ट्रगौरव और उत्साह के साथ श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सागर में मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस…
सागर | श्री रावतपूरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सागर में देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त स्टाफ, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों ने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है तथा हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
समारोह के समापन पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र सेवा एवं संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। संस्थान प्रशासन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
