राजधानी का अधिकतम तापमान पहुंचा 42 डिग्री, बनने लगे लू के आसार…
छत्तीसगढ़ के लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। एक्यूवेदर के अनुसार मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी चरम पर होगी। अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। इन दिनों रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब लू के आसार बनने लगे हैं।
Read More :- तेलंगाना सीएम राव ने पीएम मोदी को लिखा खत, यूक्रेन से लौटे छात्रों को भारत में दाखिला देने की मांग…

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा आ रही है। इसके कारण ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
