प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर होते ही सरकारी ऑफिस पूरी तरह अनलॉक….
कोरोना संक्रमण दर 5% से कम होते ही छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालयों को पूरी तरह अनलॉक कर दिया गया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया, मंत्रालय और संचालनालय को 100% कर्मचारियों की उपस्थिति में संचालित किया जाये। और राजधानी रायपुर जिला प्रशासन ने रायपुर एयरपोर्ट में 72 घंटे की पूर्व की RT-PCR जांच रिपोर्ट दिखाने की बाध्यता को समाप्त करने का निर्देश दिया है।

एयरपोर्ट पर सभी के लिए 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट की बाध्यता की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों का कहना था कि वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को इस बाध्यता से छूट मिलनी चाहिए। पिछले दिनों सरकार ने यह रियायत दे दी।
