February 9, 2026

गणतंत्र दिवस पर परम पूज्य महाराज श्री ने नारी सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश…

0
1d7bdbef-ecc2-4881-b5bb-b6714a5516d1

धाम | श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट एवं श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें छात्र एनसीसी, जलसेना एवं फौजी वेशभूषा में दिखाई दिए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य महाराज श्री ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात आस्था मंच के माध्यम से परम पूज्य महाराज श्री द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत ‘जलवा’ एवं ‘आरंभ है प्रचंड’ की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अपने उद्बोधन में महाराज श्री ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की भावना तथा महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं आर्थिक सहायता भी वितरित की गई तथा आश्रम एवं संस्थानों के विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रावतपूरा सरकार संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में कॉलेज एवं संस्कृत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *