February 9, 2026

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल परिसर……

0
b3f3b911-d8e3-41ca-9ae8-0aab504a4d89

शहडोल | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे की आन-बान-शान को सलामी देते हुए उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान का सस्वर गान किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुकेश मार्को  ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाया। उन्होंने कहा, “सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं पर लड़ना नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी है। आप नर्सिंग के छात्र हैं, और मानवता की सेवा करना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है।”

संस्थान के प्राचार्य अंकुश राय ने भी अपने ओजस्वी भाषण से विद्यार्थियों में जोश भरा। उन्होंने कहा, “भारत का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। हमारा संविधान हमें समानता और सेवा का अधिकार देता है। हमें प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम अपने कौशल और ज्ञान से देश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाएंगे और तिरंगे का मान हमेशा ऊँचा रखेंगे।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और समूह नृत्य के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति की झलक पेश की। नर्सिंग के छात्रों द्वारा प्रस्तुती देख उपस्थित लोगों में देश प्रेम का जज्बा भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *