February 9, 2026

तिरंगे की शान और देशभक्ति के वातावरण में श्री रावतपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जबलपुर का गणतंत्र दिवस समारोह…

0
b7228d9f-7d25-4887-9985-6f55f4d330af

जबलपुर | श्री रावतपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जबलपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण  के साथ हुआ, जिसे प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. रोहित साहू द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य महोदय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन हमें हमारे संविधान, अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, कविता एवं भाषण की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय एवं अन्य संकाय सदस्यों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *