April 30, 2026

टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका से, देंखे सारी जानकारी…

0
IMG_20181027_162942-675x450

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त रही है। अपने दोनों मुकाबले जीतकर वह ग्रुप-2 में टॉप पर काबिज है. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से और दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 56 रन से शिकस्त दी. अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गई है. क्यूंकि अगले मैच में भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका है।

Read More:SRU : डीन डॉ. मनीष वर्मा के रिसर्च पेपर हुआ ‘पुराण’ में पब्लिश, अलग-अलग विषयों में कर रहे रिसर्च…

दोनों ही टीमें इस वक्त अच्छी लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाजी भी कमाल की रही है. उधर, दक्षिण अफ्रीका का टॉप ऑर्डर भी जबरदस्त लय में हैं. क्विंटन डिकॉक और रिली रोसो ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे हैं. प्रोटियाज गेंदबाज भी कहर बरपा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को 104 रन से शिकस्त दी है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं 9 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. यानी टीम इंडिया का पलड़ा यहां भारी है. टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले दोनों टीमों के बीच हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की थी.

Read More:-SRI : नवा रायपुर कैंपस में दीपावली के शुभ मौके पर लक्ष्मी जी की पूजा, स्टाफ में किया गया मिष्ठान वितरण…

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला 30 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे शुरू होगा. यह मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है. मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है.

Read More:-SRI : दीपावली के अवसर पर सागर कैंपस में की गई पूजा अर्चना…


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *