छत्तीसगढ़: आज 10वीं-12वीं के परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे जारी…
प्रदेश में आज का दिन छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के परिणाम आज आने वाले हैं। बता दें की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम परिणाम जारी करेंगे।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों ने किया उच्च न्यायालय दौरा …
छात्र परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे। शुक्रवार 13 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पेरेंट्स सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, करियर काउंसलर स्टूडेंट्स को परिणाम के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे।


