SRU: विज्ञान संकाय में हुआ गुलदस्ता प्रतियोगिता, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह ने की सराहना…

For Registration :- Click Here
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 02 अप्रैल शनिवार को प्रकृति, समुद्री और खेती पर आधारित थीम के साथ विज्ञान संकाय ने बुके एवं सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बी.एड. के छात्रों ने भी भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Read More:-SRU : कला संकाय में रखा गया योगाभ्यास, गायत्री मंत्र के साथ हुई शुरुआत…
गुलदस्ता प्रतियोगिता में प्याज के फूलों का बना गुलदस्ता अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए आकर्षण का हिस्सा बना और प्रकृति, हरित पर्यावरण थीम पर आधारित सलाद तैयार किया गया था।
Read More:-छत्तीसगढ़: बिना अनुमति खोला फ्यूल स्टेशन, यूपी का सस्ता पेट्रोल-डीजल लाकर अधिक कीमत पर बेच रहे…
विज्ञान संकाय की डीन अनुभूति कोशले और विज्ञान विभाग के डॉ. सुरेंद्र कुमार गौतम एचओडी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन टिकेश्वरी मारकंडे, प्रतिभा चोखी, भूपेंद्र सिंह डहरिया और नेहा वर्मा ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों की काफी तारीफ़ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More:-लॉकडाउन हटने के बाद साइकिलों की मांग में इज़ाफा: हर महीने बिक रहीं 15 हजार साइकिलें…
हेमवर्षा निर्मलकर (बीएससी, न्यूट्रिशन द्वितीय वर्ष), कविता गायकवाड़ और हेमलता साहू (एमएससी, बॉटनी 2 सेम), दिव्या साहू (एमएससी, न्यूट्रिशन 2 सेम) को गुलदस्ता प्रतियोगिता के विजेता के रूप में चुने गये। जबकि सलाद प्रतियोगिता में, दुर्गेश्वरी राणा (बी.एड चौथा सेमेस्टर), प्रेरणा साहू (बी.एड चौथा सेमेस्टर), आशीर्वाद सेनापति (बी.एससी, न्यूट्रिशन द्वितीय वर्ष) शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किया।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..
Read More:-लॉकडाउन हटने के बाद साइकिलों की मांग में इज़ाफा: हर महीने बिक रहीं 15 हजार साइकिलें…


