April 21, 2026

SRU: योग विभाग के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता “सह योग सम्मेलन” में निभाई भागीधारी…

0
WhatsApp Image 2022-04-28 at 2.39.30 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के योग विभाग के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर 25 से 27 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह योग सम्मेलन में भाग लिया।

join whatsapp


Read More:-SRI : इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में हुई फेयरवेल पार्टी, जूनियर्स ने बनाया सीनियर्स के पलों को यादगार…

प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के योग विभाग के 35 विद्यार्थियों ने भागीदारी की।


Read More:-सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का अवसर, कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन…

वहीं द्वितीय दिवस में योग विभाग के विद्यार्थियों ने सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक सूर्य नमस्कार एवं विशेष योगाभ्यास में भागीदारी की। साथ ही प्रतियोगिता सत्र में योग विभाग के सहायक शिक्षक डॉ. राधिका चंद्राकर के नेतृत्व में 19 वर्ष से अधिक उम्र के बालक -बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने एकल रूप से प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया । वहीं दोपहर में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने संगीत एवं कला का प्रदर्शन किया। जिसमें योग विभाग स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र खेम चंद ने मंत्रो का उच्चारण और गीतेश्वर वैष्णव ने गत्यात्मक भुज पूर्ण चक्रासन का प्रदर्शन किया गया। जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।


Read More:-बाल्को विस्तार परियोजना को मिली मंजूरी, अब दोगुनी होगी उत्पादन क्षमता…

प्रतियोगिता के तृतीय एवं अंतिम दिन सामूहिक योगासन प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें योग विभाग के सहायक शिक्षक परमानंद साहू के नेतृत्व में 10 विद्यार्थियों ने सामूहिक योगासन का प्रदर्शन किया । सभी कार्यक्रम में योग विभाग के विद्यार्थियों ने रेफरी और निर्णायक की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Read More:-केंद्र सरकार का कठोर निर्णय, पद्म श्री सम्मानित कलाकरों से खाली करा रहे बंगले…

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ. कप्तान सिंह को उनके वैश्विक योगदान के लिए एवं डॉ. राधिका चंद्राकर को कार्यक्रम में योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विभागाध्यक्ष योग विभाग डॉ. केवल राम चक्रधारी ने सभी विद्यार्थियों के योगाभ्यास की प्रशंसा की और उन्हें योगाभ्यास की निरंतर साधना कर प्रतिभा संवर्द्धन के लिए प्रेरित किया। ।


Read More:-Google : प्‍ले स्‍टोर पर नया फीचर, क्या है डेटा सेफ्टी सेक्‍शन… 

विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयास एवं प्रतिभागिता के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उन्हें भविष्य के लिए अभिप्रेरित किया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *