April 19, 2026

SRI : इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में हुई फेयरवेल पार्टी, जूनियर्स ने बनाया सीनियर्स के पलों को यादगार…

0
WhatsApp Image 2022-04-28 at 1.20.05 PM (1)

श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में 26 अप्रैल को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में छात्रों ने डांस और गानों की  सुंदर प्रस्तुति दी जिसे देख दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा।

join whatsapp

स्कूल के पलों को  यादगार बनाने के लिए दिल को छू लेने वाला स्क्रीन प्रेजेंटेशन दिया गया जिसे देख सबकी यादें ताज़ा हो गई. 11 वीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए गेम्स रखे जिसे 12 वीं के छात्रों  ने खूब एन्जॉय किया  और उन्हें गिफ्ट देकर इन मज़ेदार पलों को यादगार बनाया.


Read More :- केंद्र सरकार का कठोर निर्णय, पद्म श्री सम्मानित कलाकरों से खाली करा रहे बंगले…


कार्यक्रम के आखिरी में 12वीं  के स्टूडेंट्स ने  रैंप वाक के साथ क्वेश्चन आंसर राउंड में भाग लिया.वही जजों ने  राहुल नाग को  मिस्टर फेयरवेल और प्रियंका शर्मा ने मिस फेयरवेल का ख़िताब दिया .जूनियर छात्रों के होस्टिंग ने सभी को बेहद आकर्षित किया.


Read More :- फैसला : हाईकोर्ट ने केंद्रीय विद्यालय संगठन का फैसला रखा बरकरार, पहली क्लास में एडमिशन की उम्र छह साल ही…


श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन, डॉ जे.के. उपाध्याय ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वही कुम्हारी के निदेशक चंद्रकांत महोबिया  ने छात्रों की अंतिम परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। इन  यादगार लम्हों को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम में स्कूल की  प्राचार्या  अराती मिश्रा, सभी स्टाफ  और स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे.


Read More :- बाल्को विस्तार परियोजना को मिली मंजूरी, अब दोगुनी होगी उत्पादन क्षमता…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *