April 21, 2026

Bollywoood : भुलैया-2 के ट्रेलर पर विद्या का रिएक्शन, जानिए क्या लिखा ‘मंजूलिका’ ने…

0
maxresdefault (1)

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर के बाद अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘भूल भुलैया’ की तरह भूल भुलैया 2 में भी कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भूत भगाने वाले बने हैं। वहीं फिल्म में कियारा आडवाणी ने मंजूलिका नाम की भूतनी का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद सबसे पहले विद्या बालन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ‘भूल भुलैया’ में विद्या मंजूलिका बनी थीं। बता दें कि ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन भी थीं।

join whatsapp

विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भुल-भूलैया 2 का ट्रेलर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि “#भूषण कुमार और पूरी टीम को इस हॉन्टेड कॉमेडी फिल्म के लिए बधाई। ट्रेलर जाना पहचाना लग रहा है…हा हा…इस रोलर कोस्टर की सवारी को फिर से महसूस करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। #भूल भुलैया 2। ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हो रही है।”


Read More :- SRI : इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में हुई फेयरवेल पार्टी, जूनियर्स ने बनाया सीनियर्स के पलों को यादगार…


विद्या की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। विद्या के ज्यादातर फैंस उनको भूल भुलैया 2 में याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भूल भुलैया आपके बिना अधूरी है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- आपका कैमियो फिल्म को और अधिक मनोरंजक और रोचक बना देगा…मिस यू। ‘भूल भुलैया 2’ का ट्रेलर कार्तिक और कियारा के बीच ऑन-स्क्रीन किस के लिए भी चर्चा में है। इतना ही नहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद नेटिजन्स इसपर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया का भी इंतजार कर रहे हैं।

‘भूल भुलैया 2 के ट्रेलर में मंजूलिका की वापसी को दिखाया गया है, जो पहले की तुलना में और भी ज्यादा शक्तिशाली हो गई है। ट्रेलर की शुरुआत होती है डरावनी हवेली के साथ, जिसके दरवाजे पर तब्बू खड़े होकर किसी से बात करती नजर आती हैं। तब्बू कहती हैं कि 15 साल बाद फिर इस दरवाजे ने दस्तक दी है। इसके पीछे कोई साधारण आत्मा नहीं है, बल्कि काला जादू करने वाली एक मंजूलिका है।


Read More :- सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का अवसर, कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *