SRI : आरी (झांसी) के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह को शिक्षाशास्त्र में पीएचडी…
आरी (झांसी) । श्री रावतपुरा सरकार संस्थान आरी (झांसी) के प्रबंधक और ग्राम स्यावरी निवासी मऊरानीपुर बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेद्र प्रताप सिहं के पुत्र सत्येद्र सिहं ने शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य झाँसी जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अन्तर्मुखी और बहिर्मुखी किशोर छात्र-छात्रों की दुश्चिंता, आकांक्षा स्तर और शैक्षिक उपलब्धि पर तुलनात्मक अध्ययन विषय पर किया है। यह शोध कार्य आगरा मंडल की शिक्षाविद डॉ. ममता गुप्ता के निर्देशन में किया।
Read More:-कोविड-19: संक्रमण की रफ्तार ने बढ़ाई केंद्र सरकार की चिंता , केंद्र ने दिया 5-स्तरीय रणनीति अपनाने का निर्देश…
सत्येद्र सिहं ने अपनी सफलता का संपूर्ण श्रेय माता पिता और अनंत विभूषित परम पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज को दिया हैं, उन्होने कहा कि मेरे शोध कार्य में मुझे महाराज श्री द्वारा आत्मिक प्रेरणा मिलती थी जो मुझे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर, क्षेत्र के बालक बालिकाओ की समस्या के निवारण के लिए मुझे प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने शोध के रूप में बुंदेलखंड क्षेत्र के ‘झांसी जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालयो में अध्ययनरत अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी किशोर छात्र छात्राओ की दुश्चिंता, आकांक्षा स्तर व शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन पर शोध करके बुंदेलखंड क्षेत्र के किशोरों में व्याप्त दुश्चिंता से उनके शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन कर उनके पथ प्रदर्शन और नवीन शोधार्थियों के लिये शोध के नए अवसर प्रदान किये जो कि क्षेत्र के सकारात्मक उत्थान में सहायक होंगे। साथ ही उन्होंने इस शोध कार्य में सहायक रहे एसआरआई के संस्थानिक और विश्वविद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Read More:- रायपुर: ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात , जल्द रायपुर में होगा इंटरनेशनल मुकाबला…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार संस्थान आरी झांसी के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ़ को और प्रबंधक सत्येंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी…
Read More:-रक्षा मंत्री ने वियतनाम को 12 तटरक्षक नौकाएं सौंपी, जाने राजनाथ सिंह ने क्या कहा…


