SRGOI : आरी झांसी में भव्य रूप से मनाया जाएगा संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज का प्राकट्य उत्सव और संस्थान का स्थापना दिवस…
आरी (झांसी)।। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान आरी झांसी सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव एवं श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस 4 जुलाई और 5 जुलाई को मनाया गया। वैदिक एवं सनातन संस्कृति के परंपरा अनुसार परम पूज्य सदगुरुदेव श्री रविशंकर जी महाराज “रावतपुरा सरकार” का प्राकट्य महोत्सव और श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर 4 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था.

Read More:-जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ “प्राकट्य महोत्सव” एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन…
5 जुलाई को सुबह पौधारोपण कर अखंड सुंदरकांड पाठ किया गया. संस्थान के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान, और उत्कृष्ट अध्यापको का सम्मान किया गया| कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया.


Read More:-BIN में मनाया गया श्री रावतपुरा सरकार का अवतरण दिवस, श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर हुआ सुंदर कांड पाठ…
श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय एमपी यूपी इंचार्ज मुकेश श्रीवास्तव ने संस्थान के अध्यक्ष संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज के प्राकट्य उत्सव और संस्थान के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर संस्थान के उद्देश्यों का पालन कर लोक कल्याण करने के लिए प्रेरित किया.


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह, रक्तदान और पौधारोपण कर दिया लोक कल्याण का सन्देश…


