April 18, 2026

BIN में मनाया गया श्री रावतपुरा सरकार का अवतरण दिवस, श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर हुआ सुंदर कांड पाठ…

0
WhatsApp Image 2022-07-06 at 2.23.47 PM

बिलासपुर।। बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग बिलासपुर में संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज जी का अवतरण दिवस साथ ही श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया गया । वैदिक एवं सनातन संस्कृति के परंपरा अनुसार परम पूज्य सदगुरुदेव श्री रविशंकर जी महाराज “रावतपुरा सरकार” का प्राकट्य महोत्सव और श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया.


 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह, रक्तदान और पौधारोपण कर दिया लोक कल्याण का सन्देश…

कार्यक्रम में चन्द्रकांत साहू, विश्वाधारंम जन कल्याण सेवा समिति, बिलासपुर और अरुण नथानी जिला महासचिव NSUI ब्लाक कांग्रेस कमीटी जोन प्रेजिडेंट सिरगिट्टी मुख्य अतिथि शामिल हुए. नर्सिंग इंस्टिट्यूट की प्रिंसिपल वीणा चौहान ने अतिथियों का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. नर्सिंग के छात्रों ने स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज जी को जन्मदिन की शुभकामनाये देते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.


श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय ने अध्यक्ष संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज के प्राकट्य उत्सव और संस्थान के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर संस्थान के उद्देश्यों का पालन कर लोक कल्याण करने के लिए प्रेरित किया.


 

Read More:-श्री रविशंकर जी महाराज “रावतपुरा सरकार” के प्राकट्य महोत्सव पर हुआ रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, ”दिव्यनाद “ से गूंजा श्री रावतपुरा सरकार आश्रम, मुंबई के कलाकरों ने दी प्रस्तुति…

resistration open 2022-23


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *